Tuesday, August 6, 2024





चाथम आरा मिल

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित ‘चाथम सॉ-मिल’ एशिया की सबसे बड़ी आरा मिलों में से एक है।ब्रिटिश शासन-काल के दौरान 1883 में स्थापित इस मिल का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली है। यह आरा-मिल एक छोटे से द्वीप पर बनी है और एक पुल द्वारा पोर्ट-ब्लेयर से जुड़ा हुयी है। पोर्ट-ब्लेयर से 3 किलोमीटर उत्तर में स्थित इस मिल के प्रवेश-द्वार पर विशाल लकड़ी का गेट गर्व से इस द्वीप के इतिहास में इस मिल के योगदान को रूपायित करता है। जैसा कि कहा गया इस मिल को मुख्य रूप से 1883 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान द्वीप के भीतर निर्माण कार्यों के लिए लकड़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया था। अंग्रेजों ने अपने देश में भी लकड़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस आरा मिल का इस्तेमाल किया।

आरा मिल परिसर के भीतर एक संग्रहालय है जो अंडमान और निकोबार द्वीप-समूह की काष्ठ-संपदा को प्रदर्शित करता है।
1942 में, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह मिल ब्रिटिश बमबारी का शिकार हुयी थी जिसमें इस मिल में काम करने वाले कई कर्मियों समेत अनेक सुरक्षा कर्मी मारे गये थे। उनकी याद में मिल-परिसर में एक स्मारक भी स्थापित किया गया है।

No comments:

Post a Comment