Sunday, July 28, 2024



अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयरके आसपास कई सारे दर्शनीय स्थान हैं जिन में एक चर्चित स्थान है ‘मुंडा पहाड़’ या ‘चिड़िया टापू’। यह जगह जितनी रामणीक और हरियाली से भरपूर है उतनी ही प्रसिद्ध भी है। प्रख्यात जैविक उद्यान और सर्वप्रसिद्ध ‘सिंफनी बीच’ भी इसी जगह पर स्थित हैं।दोनों जगहों के बारे में संक्षेप में जानना आवश्यक है।

चिड़िया टापू जैविक उद्यान (बर्ड आइलैंड जैविक उद्यान) 2001 में अस्तित्व में आया था, जिसका उद्देश्य अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पाए जाने वाले स्थानिक और लुप्तप्राय जानवरों की प्रजातियों का संरक्षण और अध्ययन करना था। तब से यह पार्क जैव विविधता और संरक्षण का केंद्र रहा है, जहाँ से द्वीप के समृद्ध जीवों की झलक देखी जा सकती है।
हरा-भरा और घना जंगल जैसा वातावरण यहाँ के जानवरों के प्राकृतिक आवास को आत्मीयता प्रदान करता है। 40 हेक्टेयर में फैला यह पार्क विभिन्न प्रकार के पौधों,पेड़ों,वन्य-जीवों आदि से आपूरित है। पक्षियों के अलावा यहाँ जंगली सूअरों के साथ-साथ तरह-तरह के हिरण और भी देख सकते हैं। जंगली तोते,बन्दर,कबूतर आदि के अलावा आराम करते मगरमच्छों को भी यहाँ देखा जा सकता है।

‘सिम्फनी समुद्र जंगल रिज़ॉर्ट’ प्राकृतिक सौंदर्य और शानदार निर्माण-शैली का एक दिलकश समुद्र-तटीय रिज़ॉर्ट है। तीन दशकों से अधिक के आतिथ्य उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध प्रतिष्ठित सिम्फनी रिसॉर्ट्स श्रृंखला अपनी अद्वितीय आतिथ्य सेवा के लिए प्रसिद्ध है। यह पोर्ट ब्लेयर में एक वेलनेस सेंटर वाला एकमात्र 5-सितारा होटल के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है। रिज़ॉर्ट में 85 कमरे, एक इनफिनिटी पूल और बगल में सनसेट लाउंज है, जहां से सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य को देखा जा सकता है।



No comments:

Post a Comment